🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गुहा राम अजगल्ले सांसद जांजगीर – चांपा की अध्यक्षता मे बिलासपुर मंडल के सांसदों के साथ जी एम की बैठक सम्पन्न

On: January 17, 2023 11:19 AM

बिलासपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक की बैठक का आयोजन

यात्री सुविधाओं तथा रेल विकास से संबन्धित कार्यों पर बैठक में चर्चा हुई

बिलासपुर :- (वायरलेस न्यूज 17जनवरी2023)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के माननीय सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कुमार के साथ आज दिनांक 17जनवरी 2023को आयोजित की गई । बिलासपुर मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में आयोजित यह बैठक को सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक माहौल में श्री गुहाराम अजगल्ले माननीय सांसद जांजगीर-चांपा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में श्री गुहाराम अजगल्ले माननीय सांसद जांजगीर-चांपा,श्रीमती गोमती साय माननीया सांसद रायगढ, श्रीमती हिमाद्री सिंह माननीया सांसद शहडोल के अलावा अन्य सांसदों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री आलोक कुमार ने उपस्थित सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को बेहतर करने में मिलेगा बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचय, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों से संबन्धित प्रजेंटेशन माननीय सांसदों के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इसी क्रम मे मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा प्रजेंटेशन में बिलासपुर मण्डल में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे कार्य ,आधारभूतसंरचना का विकास, गाड़ियों का क्षमता आवर्धन, दिव्यांग जनों, महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं जैसे अक्षिता सेफ बबल, मेरी सहेली अभियान आदि का विशेष उल्लेख किया गया । वाई-फाई, स्वच्छता प्रोजेक्ट, उत्कृष्ट प्रोजेक्ट, मंडल के स्टेशनों का आईएसओ प्रमाणीकर, एक राष्ट्र एक रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 यात्री, सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई । माननीय सांसदों द्वारा मंडल में हो रही विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं विशेषतः मेरी सहेलीअभियान पर संतोष व्यक्त किया तथाअपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया ।बैठक में विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई । महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुभाव देने के लिए धन्यवाद दिया।साथ ही बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया ।

बैठक के अंत में उप- महाप्रबंधक(सामान्य) श्री तन्मय माहेश्वरी ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment