🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

निर्माणाधीन सड़क के धूल से लोग परेशान, दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वाहन चालक जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर उठने लगे सवाल

On: February 5, 2021 5:57 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द – महासमुंद जिले के व्यवसायिक नगर सरायपाली के सड़कों का मरम्मत का काम इन दिनों कराया जा रहा है लेकिन ठेकेदार पर जहां लापरवाही के आरोप लग रहे हैं वहीं मनमानी के चलते लोग सड़क पर उड़ने वाली धूल से परेशान हैं तो वहीं सड़क की गुणवत्ता पर भी अब सवाल उठने लगे हैं, दरअसल सड़क के मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग के मार्फत ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है, जिस गुणवत्ता के साथ सड़क के मरम्मत का काम होना था वह नजर नहीं आ रहा है सड़क पर गिट्टी के साथ डस्ट डाला जा रहा है जिससे वाहनों की आवाजाही से डस्ट के उड़ने से शहर पूरा का पूरा सडक धूल धूसरित हो रहा है । इतना ही नहीं शहर में लोग अब दमा और सांस की बीमारी से भी परेशान होने शुरू हो गए हैं 5 किलोमीटर की लंबाई वाली शहर की सड़क के मरम्मत में वाहनों से आना-जाना करने में काफी परेशानी हो रही है लोग बन रही सड़क पर आवागमन करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं सड़क की गुणवत्ता और ठेकेदार की मनमानी को लेकर नगर के जागरूक पार्षद गुंजन अग्रवाल ने जिला कलेक्टर सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को इसकी शिकायत भी की है। हम आपको बता दें कि सरायपाली शहरी क्षेत्र के सड़क मरम्मत के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए एसडीएम सरायपाली में थाना प्रभारी को पत्र भी लिखा है लेकिन इसका भी परिपालन होता कहीं नजर नहीं आ रहा है। सड़क की गुणवत्ता पर जहां सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं घटिया सड़क निर्माण के बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खमोशी और कार्यशैली पर भी लोग सवाल खड़े करने लगे हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment