🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में एसपी संतोष सिंह, एडिशनल एसपी व सीएसपी ने लगवाई कोविड वैक्सीन*….

On: February 6, 2021 1:08 PM

● *रायगढ़ पुलिस के 1,237 अधिकारी व जवानों का दूसरे चरण में होगा वैक्सीनेशन*….

रायगढ़। 5 फरवरी से कोविड-19 के वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की बारी आने पर आज वे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाये । जिला पुलिस बल रायगढ़ में कार्यरत *1,237 अधिकारी व जवानों* का कोरोना वैक्सीनेशन के लिये डाटा तैयार कर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा इकाई के सभी अधिकारी व जवानों को अपनी बारी में अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने को कहा गया है । आज पुलिस अधीक्षक के साथ ही मेडिकल कॉलेज में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर द्वारा भी वैक्सीन की पहली डोज लगवाया गया है ।

विदित हो कि माह अगस्त में महानदी के तटीय क्षेत्रों में आई बाढ़ में बाढ़ पीड़ितों की सहायता दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर वे क्वॉरेंटाइन रहकर कार्य को अपने बंगले से संचालित रखें । जिला पुलिस के *344 अधिकारी व जवान* कार्य के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित हुए जिसमें *339 जवान* कोरोना से जंग जीतकर वापस फिल्ड में है, *4 जवान* अभी भी क्वॉरेंटाइन पर है जबकि जिला पुलिस ने अपना *एक जवान* कोरानाकाल में खोया है ।

दूसरे चरण में क्रमवार जिला पुलिस के सभी अधिकारी व जवानों को कोरोना वैक्सीन लगाई जावेगी । सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले एसपी संतोष सिंह वैक्सीनेशन लगवाने के साथ ही सोशल मीडिया के जरिये सभी को अफवाहों पर ध्यान ना दे कर अपनी-अपनी बारी में अनिवार्य रूप से कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की अपील किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment