🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सांसद अरुण साव के प्रयासों से करगीरोड, बेलगहना और बिल्हा के मुसाफिरों को दिलाई राहत
रेलमंत्री ने 4 ट्रेनों का दिया ठहराव की स्वीकृत

On: January 25, 2023 6:23 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों से मुसाफिरों को मिली भारी राहत
रेलमंत्री ने 4 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में ठहराव को किया स्वीकृत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों से रेल में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को आज भारी राहत मिली है । अरुण साव ने अपने पत्रों के माध्यम से लगातार दिनाँक 12-08-21 ,

17-12-21 , 12-08-21 एवं 26-11-22 को रेलमंत्री और रेल्वे अधिकारियों से विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी । जिसे रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने गम्भीरता से लेते हुए 4 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी है । करगीरोड स्टेशन में गाड़ी न. 18233/34 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस एवं गाड़ी न. 18247/48 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस , बेलगहना स्टेशन में गाड़ी न. 18233/34 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस तथा बिल्हा स्टेशन में गाड़ी न. 18109/10 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर का ठहराव स्वीकृत किया है । इन विभिन्न छोटे रेलवे स्टेशनो पर मिले ट्रेनों के ठहराव से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों को भारी राहत मिलेगी जिसका श्रेय क्षेत्रीय सांसद अरुण साव को जाता है जिन्होंने लगातार अपने पत्रों और रेलमंत्री व रेलवे के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से रेलमंत्री और रेलवे के अधिकारियों को मुसाफिरों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया और उसी के कारण आज 4 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति रेलमंत्री ने प्रदान की जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा ।।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment