चीफ जस्टिस ने किया राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ध्वजारोहण
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 26 जनवरी 2023) गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में माननीय श्री न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल,, माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, माननीय श्री न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल, माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय श्री न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय श्री न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, माननीय श्री न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, माननीय श्री न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल, पूर्व न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा, विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद कुमार वर्मा एवं रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी की डायरेक्टर श्रीमती सुषमा सावंत एवं अन्य अधिकारीगण, श्री अशोक कुमार साहू, जिला न्यायाधीश, श्री रमाशंकर प्रसाद प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल, अवर सचिव श्रीमती कामिनी जायसवाल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पटेल/99/99
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

