🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पंजाबी समाज ने 26 दिसंबर बालदिवस को छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम में शामिल करने रखा प्रस्ताव

On: February 3, 2023 1:55 PM

पंजाबी समाज ने 26 दिसंबर बालदिवस को छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम में शामिल करने रखा प्रस्ताव :-

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी से सर्किट हाउस में पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस मौके पर पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने श्री सिंह से मुलाकात कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 26 दिसंबर को बालदिवस घोषित करने पर उनका आभार व्यक्त किया तथा आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर वीर बालदिवस को छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया। डॉ सिंह ने पंजाबी समाज की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंजाबी समाज के अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह गाँधी, सचिव मनदीप सिंह गंभीर, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, रेशू गुम्बर, गुरमीत सिंह अरोरा सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के वरिष्ठगण, पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment