● एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त होने वाले सायबर टीप लाइन पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई….
*रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में रहने वाले राकेश शर्मा पिता दयानंद शर्मा उम्र 32 साल को सोशल मीडिया साइट पर चाईल्ड पोर्न अपलोड करने के अपराध में धारा 67 (B) IT Act के तहत पंजीबद्ध अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा लगातार सोशल साइट पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों को चिन्हांकित कर वायरल किये गये मोबाइल धारकों पर संबंधित थानों के माध्यम से कार्रवाई कराया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 02/02//2023 को NCRB की सायबर टीप लाइन पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग (छ0ग0) से थाना प्रभारी चक्रधरनगर को अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई के लिए प्राप्त हुआ । टीपलाइन के अनुसार मोबाइल नंबर 706707XXXX के धारक राकेश शर्मा पिता दयानंद शर्मा निवासी छोटे अतरमुडा रायगढ के द्वारा दिनांक 22/11/2021 को चाईल्ड पोर्न विडियो सोशल मिडिया में अपलोड कर धारा 67 (ख) आई0टी0एक्ट का अपराध घटित करना पाया गया है । थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के हमराह थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा एवं आरक्षक श्वेत बारीक द्वारा आरोपी राकेश शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी से विडियो अपलोड में प्रयुक्त सैमसंग का टच स्क्रीन मोबाइल जप्त कर आरोपी को आईटी एक्ट के उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

