● एसएसपी सदानंद कुमार ने क्राइम मीटिंग में फरार वारंटियों पर कार्रवाई का दिया गया था निर्देश……
● हत्या और बलात्कार के आरोपी सहित 8 साल से फरार चोरी का स्थायी वारंटी आया पकड़ में…..
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा 1 फरवरी को क्राइम मीटिंग में अपराधों पर अंकुश लगाने थाना, चौकी प्रभारियों को माइनर एक्ट की अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा संदिग्धों एवं फरार वारंटियों की विशेष रूप से जांच के निर्देश दिए गए हैं, जिसका पालन करते हुए कार्रवाई के क्रम में धरमजयगढ़ अनुभाग के थाना लैलूंगा ने 03, तमनार ने 02 तथा कापू और धरमजयगढ़ ने 1-1 एवं पुलिस चौकी खरसिया द्वारा 1 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । फरार वारंटियों पर चलाए जा रहे अभियान में धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा वर्ष 2014 के अपराध क्रमांक 263/14 शासन विरुद्ध दिनेश सिंह प्रधान वगैरह में *आरोपी सोमेंद्र सिंह निवासी बेहरापारा धरमजयगढ़* को स्थायी वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, वारंटी 08 साल से फरार था । वहीं कापू पुलिस ने वर्ष 2019 के दुष्कर्म मामले के आरोपी वीरेंद्र राठिया निवासी सीतापुर जिला सरगुजा तथा वर्ष 2016 के हत्या के अपराध के फरार आरोपित (विधि के साथ संघर्षरत बालक) को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया है । लैलूंगा पुलिस द्वारा जुआ और मारपीट के प्रकरण तीन स्थायी वारंटी तथा तमनार पुलिस द्वारा मारपीट मामले के दो एवं चौकी खरसिया द्वारा मारपीट मामले का एक स्थायी वारंटी *कुल 8 स्थायी वारंटियों* को एक ही दिन गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय पेश किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

