🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत रेसुब रायपुर ने अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया

On: February 4, 2023 3:03 PM


रायपुर (वायरलेस न्यूज)ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रियों का मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर धारा 41(1-4)CrPc ,379 आईपीसी के तहत कार्यवाही
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में मंडल टास्क टीम द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, रेल मदद के माध्यम से मोबाइल चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंडल टास्क टीम रायपुर द्वारा आज दिनांक 04-02-23 को समय 10.00 बजे
रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ. देवेश सिंह, आ. संदीप गिरी व जीआरपी थाना रायपुर के प्र. आ. पी. लटारे, प्र. आ. व्ही के टोप्पो , व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को रायपुर रेलवे स्टेशन के मेन गेट नंबर 02 के सामने आटो स्टैंड के पास चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करते देख कर घेरा बंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम पता- सोना राम कैवर्त्य ,पिता -धनी राम कैवर्त्य , उम्र-32 साल, निवासी- ग्राम मोहतरा, वार्ड नं 05,थाना- कसडोल, जिला- बलौदा बाजार (छ ग) का रहने वाला बताया ,उसके पास 01 नग मोबाइल मिला जिसे गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से स्लीपर कोच से किसी सोए हुए यात्री का सीट पर रखा मोबाइल फ़ोन चोरी करना स्वीकार किया उसके पास सैमसंग गैलेक्सी F 13 , ब्लू कलर कीमती 15000/ रुपया,( पन्द्रह हजार रुपया ) उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया । एवं उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया, उक्त आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक-05/2023 धारा- 41(1+4) CrPc, 379 आईपीसी दिनांक 04-02-2023 मामला पंजीबद्ध किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment