बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल के एक-एक पद सुरक्षित रखने के निर्देश
हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक संवर्ग से प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल के पद पर पदोन्नति नहीं किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल का एक-एक पद याचिकाकर्ताओं के लिए रिक्त रखने का निर्देश दिए हैं
मामला इस प्रकार है कि गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के परमेश्वर बघेल नीलाधर प्रधान हरेंद्र सिंह वीरेंद्र कुमार मांझी नंद कुमार सोनवानी जय सिंह मांझी लोकनाथ मांझी भूमिका सिन्हा महेंद्र कुमार यादव सुरेंद्र कुमार ठाकुर महेंद्र कुमार नायक राजेश कुमार सुनील अवस्थी राजेश राव सुरेश शर्मा संतोष कुमार पटेल व अन्य की नियुक्ति वर्ष 2005 में सहायक शिक्षक पंचायत के पद पर हुई थी 7 वर्ष सेवा देने के उपरांत परमेश्वर बघेल व अन्य को समयमान वेतनमान और 8 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी वेतन मान दिया गया वर्ष 2018 में इनकी सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मैं मर्ज हो गई जिसके बाद छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति के निर्णय उपरांत वरिष्ठता सहा योग्यता के आधार पर पात्र पाए गए सहायक शिक्षक को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के आदेश दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को पदोन्नति कर दिया गया इसके बाद जनवरी 2023 में विभागीय पुनरीक्षित पदोन्नति समिति द्वारा परमेश्वर बघेल नीलाधर प्रधान हरेंद्र सिंह वीरेंद्र कुमार मांझी नंद कुमार सोनवानी जय सिंह मांझी लोकनाथ मांझी भूमिका सिन्हा महेंद्र कुमार यादव सुरेंद्र कुमार ठाकुर महेंद्र कुमार नायक राजेश कुमार सुनील अवस्थी राजेश राव सुरेश शर्मा संतोष कुमार पटेल व अन्य के नाम को विलोपित करते हुए 17 जनवरी 2023 को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा जारी संशोधित पदोन्नति सूची जारी किया गया जिससे क्षुब्ध होकर परमेश्वर बघेल व अन्य ने हाई कोर्ट अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी एवं नरेंद्र मेहेर के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की जिसमें बताया गया कि याचिकाकर्ता का संविलियन वर्ष 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग मैं हो गई है और प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल का प्रमोशन विभागीय प्रमोशन समिति की अनुशंसा पर हुई है तथा याचिकाकर्ताओं को सुनवाई का अवसर दिए बिना उनके नामों को पदोन्नत सूची से बाहर रखना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है मामले की सुनवाई जस्टिस पी पी साहू जी के एकल बेंच में हुई कोर्ट ने प्रधान पाठक प्राइमरी साला के एक एक पद याचिकाकर्ताओं के लिए रिक्त रखने का निर्देश दिए हैं तथा उत्तर वादी छत्तीसगढ़ शासन के सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.14Exclusive : वसुंधरा के रजोनिवृत्ति होने का उत्सव “रज़” संक्रांति और भूमि दहन.. इसे आप जरूर पढ़ें…!
Uncategorized2026.06.13पद्मश्री पं.रामलाल बरेठ का प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति ) द्वारा सम्मान*
Uncategorized2026.06.13खनिजो के अवैध उतखनन, परिवहन पर 3 हाइवा, 3 ट्रेक्टर ट्राली ,1जेसीबी एवं 1 ट्रेलर वाहन जप्त कर डिपो सील
बिलासपुर2026.06.12प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो बिलासपुर शहर द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


