9 फरवरी को मिली थी पढेवा के मुरूम खदान मे लाश।
पुरानी रंजिश के चलते की गई थी युवक की हत्या।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा राम गोपाल गर्ग कर रहे थे प्रकरण की
मॉनिटरिंग।
मनेन्द्रगढ़। (प्रशात तिवारी वायरलेस न्यूज) सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले सोनहरी के मुरूम खदान में मिली युवक की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया था।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुर्रे ने बताया की 9 फरवरी 2023 को थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ को सूचना मिली की
एक व्यक्ति पढेवा (ग्राम सोनहरी) के मुरूम खदान मे मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है।
मिली सूचना से तत्काल
वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और शव पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतक की पहचान लखपति सिंह नाम से हुई। शव परीक्षण मे मृतक के गुप्तांग मे चोटें थी। चोटों का डॉक्टरी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा की गई। तत्काल पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम
गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी टी. आर. कोशिमा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
निमेष बरैया के नेतृत्व मे एक विशेष टीम और कार्य योजना तैयार की गई। मुखबिर से मिली सूचना के
आधार पर संदेहियों को चिन्हांकित किया गया और सभी से विस्तृत पूछताछ की गई। कथनो मे भिन्नता के
आधार पर दिलराज सिंह से पूछताछ करने पर शाम को दोनो के द्वारा साथ में रहने तथा नशे मे वाद विवाद के बाद मृतक के गुप्तांग मे मारने पर उसके बेहोश होने के बाद गला दबाकर मारना और लाश को मुरुम खदान मे फेंकना तथा दुर्घटना का रूप देना स्वीकार किया गया। दिलराज सिंह पिता लक्ष्मण सिंह जाति गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पढेवा थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर (छ.ग.) द्वारा अपराध कबूल करने पर धारा 302,201भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के नेतृत्व मे एसडीओपी मनेन्द्रगढ राकेश कुर्रे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सचिन सिंह, सउनि आर.एन. गुप्ता, प्रधान आरक्षक इश्तियाक खान, आरक्षक प्रमोद यादव, जोसेफ कुजूर, राजेश सिंह, शम्भू यादव, सैनिक ओम प्रकाश, विनीत सोनी, सुरेश रजक की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

