🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ अनुपपुर एव चाइल्ड लाइन के सहयोग से कोरबा की चार बालिकाओं को नर्मदा ट्रेन से उतारा

On: February 27, 2023 2:07 PM

आरपीएफ अनुपपुर एव चाइल्ड लाइन के सहयोग से कोरबा की चार बालिकाओं को नर्मदा ट्रेन से उतारा


अनुपपुर (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल अनुपपुर ने मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की सूचना एवं रेल मदद के अनुपालन में ट्रेन नंबर 18234नर्मदा एक्स्प्रेस से कोरबा की 4बालिकाओं को जो बिना बताए अपने घर से इंदौर जा रही थी उन्हे सूचना के आधार पर अनुपपुर स्टेशन में 3.50 बजे उतार लिया गया।

पूरी जानकारी इस प्रकार है,आज दिनांक 27.02.2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना तथा रेल मदद के अनुपालन में गाड़ी संख्या 18234 नर्मदा एक्स में 04 बालिकाएं अपने घर वालों को बिना बताएं जा रही थी, के आधार पर उनको उक्त गाड़ी के अनुपपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर समय 15.50 बजे आगमन पर चाईल्ड लाइन अनुपपुर के साथ गाड़ी में खोज़बीन करने पर पीछे के जनरल कोच में सफ़र करते पाई गई जिनको ट्रेन से उतारकर आर पी एफ पोस्ट लाकर पूछताछ करने पर नाम पता 1) दीपिका मिश्रा उम्र 13 वर्ष 2) चंचल मरावी उम्र 13 वर्ष 3) ममता शर्मा उम्र 13 वर्ष तथा 4) स्वेता शर्मा उम्र 18 वर्ष सभी संजय नगर वार्ड नंबर 10, थाना कोतवाली ज़िला कोरबा छत्तीसगढ की बताते हुए सभी सहेलियां आपस में बिना घर वालों को ख़बर किए इंदौर घूमने जाना बताई। सभी को उनके घर वालों को मोबाइल से ख़बर करके चाईल्ड लाइन अनुपपुर को नाबालिक बालिकाओं के संरक्षक एवं बालिक लड़की को वन स्टाफ सेंटर को आगे की कार्यवाही हेतू सुपुर्द किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment