बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज)ओडिसा पुलिस का एक एस आई जो सारनाथ में सफर के दौरान 9 एम एम भरा 10 राउंड पिस्टल और साथ में 24 नग कारतूस को चोरों ने पेंड्रा रोड से पहले अनुपपुर जैतहरी के बीच चोरों ने पार कर दिया है जिसकी रिपोर्ट बिलासपुर में लिखाई गई है। आरपीएफ और जीआरपी तत्काल जांच में जुट गए हैं।
घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.03.2023 को प्रार्थी शुरूबाबू छत्रिया पिता कलामनी छत्रिया उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम मुरसीपाथी थाना सदर बलागीर जिला बलांगीर (ओडिसा) वर्तमान मे निरीक्षक के पद पर थाना शासन जिला संबलपुर मे कार्यरत् है स्वयं शासकीय रेल पुलिस बिलासपुर मे उपस्थित होकर लिखित मे शिकायत दर्ज किया कि वह ऑन ड्यूटी दो बल सदस्य आर, दिलेश्वर प्रधान एवं आर मिनकेतन घरूआ के साथ शासन पुलिस स्टेशन जिला संबलपुर के अपराध कमांक 197 / 22 धारा 457/380 की जांच के संबंध मे लखीमपुर खेरी (उ.प्र.) गये हुये थे और वापसी में दिनांक 28.02.2023 को पीएनआर नंबर 2518853284 अंतर्गत गाडी संख्या 15159 के कोच बी-2 बर्थ नंबर 66 मे प्रयागराज 3 स्टेशन से बिलासपुर स्टेशन तक यात्रा कर रहे थे यात्रा के दौरान दिनांक 28.0223 को समय करीब 22.30 बजे से 23.00 बजे के मध्य खाना खाकर अपने नीले रंग के सफारी कंपनी का ट्राली बैग जिसके अन्दर पुलिस वर्दी, टोपी, जूता, एक 9 एमएम पिस्टल जिसके अन्दर 10 राउण्ड भरा हुआ मैगजीन एवं 14 राउण्ड कारतूस डिब्बे में (सभी जिन्दा कारतूस) कुल 24 नग कारतुस सभी सामान की कुल कीमत 20000 /रु को बर्थ नंबर 68 के नीचे रखकर सो गये थे और दिनांक 01.03.23 को समय करीबन 05.30 बजे पेन्ड्रारोड स्टेशन से पहले जब उनकी नींद खुली तो उक्त ट्राली बैग सीट के नीचे नही था प्रार्थी द्वारा उक्त गाड़ी में अनुपपूर से जैतहरी स्टेशन के मध्य चोरी होना बताया गया।
उक्त घटना के संबंध मे प्रार्थी की शिकायत पर जी.आर.पी बिलासपुर मे शून्य मे अज्ञात के विरूद्ध अपराध कमांक 00/14/2023 दिनांक 01.03.2023 धारा-379 भादवि दर्ज किया गया एवं मामला क्षेत्राधिकार के आधार पर शासकीय रेल पुलिस चौकी अनुपपूर को स्थानांतरित किया जावेगा।
ओडिसा पुलिस के एस आई का सारनाथ में सफर के दौरान 9 एम एम भरा पिस्टल और 24नग कारतूस को चोरों ने पेंड्रा रोड से पहले पार किया
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत


