एनटीपीसी लारा द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल का जीर्णोद्धार हेतु आर्थिक मदद
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) जिला में शिक्षा विकास के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए एनटीपीसी लारा द्वारा, जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए दिनांक 03.03.2022 को 6 करोड़ 36 लाख रुपया का चेक श्री दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा द्वारा श्री तारण प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर, रायगढ़ को प्रदान किया गया। एनटीपीसी द्वारा जिले में आत्मानंद स्कूल का जीर्णोद्धार के लिए कुल 15 करोड़ रुपया एनटीपीसी लारा द्वारा सामुदायिक विकास मद से प्रदान किया जाएगा। प्रथम किस्त की राशि का चेक आज प्रदान किया गया।
यहाँ यह बताना उचित होगा, एनटीपीसी लारा द्वारा सामुदायिक विकास , स्थानीय अंचल, रायगढ़ जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य का विकास के लिए कई कदम उठाया गया है। शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण क्षेत्र का विकास के लिए पहेले भी एनटीपीसी लारा द्वारा रायपुर में आई आई आई टी का निर्माण किया गया है। रायगढ़ में मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 25 करोड़ रुपया एवं के आई टी रायगढ़ का विकास के लिए 10 करोड़ रुपया प्रदान किया गया है। इस अवसर पर श्री कन्हेया दस, अपर महाप्रबंधक (मानव संस्थान), श्री राजेंद्र कुमार बेहरा, उपमहाप्रबंधक (पुनर्वास एवं पुनःस्थापना) उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

