जीपीएम जिले की विद्युत व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मुख्य अभियंता
बकाया राजस्व वसूली अभियान तेज करने के निर्देश

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 15 मार्च 2023) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री जी. आनंद राव ने विभागीय संचारण संधारण संभाग कार्यालय पेण्ड्रारोड के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर विद्युत विकास के कार्यो की समीक्षा करते हुये बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिये।
श्री राव ने बकाया वसूली, विद्युत चोरी की सघन जांच कर प्रकरण तैयार करने, लाईन लॉस, मीटर रिप्लेशमेन्ट की प्रगति, ट्रांसफार्मर रिप्लेशमेंट, फेल ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, नवीन कनेक्शन प्रदान करने, एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी हासिल की। कार्यालयों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा करते हुए मैदानी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ बेहतर कार्य करने, लाइन लॉस में कमी लाने एवं बकाया वसूली में तेजी लाने, विद्युत विस्तार हेतु किये जा रहे निर्माण कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने संबधित 33/11 के.व्ही. लाइनों के तकनीकी व्यवधानों पर चर्चा करते हुए निदान के उपाय सुझाए तथा सतत् विद्युत व्यवस्था बनायें रखने के लिए सभी मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होने सभी अधिकारियों को सजग रहकर कंपनी द्वारा निर्धारित समस्त जिम्मेदारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदाय की जा सके। समीक्षा बैठक में अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता श्री पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.सोनवानी तथा क्षेत्र के सभी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

