बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘निजात ‘ के अंतर्गत आज दिनांक 17.03.2023 को जय दुर्गा ऑइल extraction प्राइवेट

लिमिटेड एवं मिल्कियाना कैटल फीड के श्रमिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिरगिट्टी थाना प्रभारी श्री पौरुष पूरे जी ने अवैध नशे के सामाजिक एवं अर्थिक नुकसानों से अवगत कराया व इससे यथासम्भव दूर रहने की सलाह दी. इस अवसर पर सिरगिट्टी थाना से निरीक्षक पौरुष पूरे जी, धनुष पटले जी, आर. अफाक खान एवं कृष्ण पांडे जी उपस्थित थे| जय दुर्गा ऑइल की तरफ से कंपनी के डायरेक्टर श्री शिव कुमार अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल एवं देशराज अग्रवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए | सभी ने बिलासपुर पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान की प्रशंसा की एवं कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने का वादा किया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

