🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

म. प्र. श्रमजीवी के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने छ.ग. श्रमजीवी के प्रथम अध्यक्ष बबला भाई के निधन को मेरी व्यक्तिगत छति

On: March 19, 2023 6:13 AM

भोपाल मध्यप्रदेश (वायरलेस न्यूज) अरे भगवान।
यह भी सुनने को रह गया था । बबला बिलकुल छोटे भाई की तरह ही थे ।जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग हुआ तब नए राज्य के लिए मुझे अध्यक्ष चुनना था ।

कई लोगों के नाम आए यहां तक तत्कालीन मुख्य मंत्री स्व अजीत जोगी ने भी नाम दिए लेकिन मैने पुराने संबंधों के और संगठन के प्रति समर्पण के भाव के रहते मेरे प्रिय भाई विद्याशंकर शुक्ला को ही छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रथम अध्यक्ष स्व. विद्याशंकर शुक्ला (बबला भईया)

श्रमजीवी पत्रकार संघ का अध्यक्ष बनाया ।मुझे आज भी याद है । मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आखरी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को विधिवत अलग किया था । उस समय छत्तीसगढ़ के कोई 1200 बारह सौ की सदस्यता सूची के साथ उनकी जोभी सदस्यता शुल्क रहा होगा वह भी बबला को मुख्य मंत्री के हाथों सौंपी थी ।
वर्षों तक बबला भाई छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से संबंधित इकाई मानते हुए संगठन का संचालन करते रहे थे ।आज वे इस दुनिया को छोड़ बैकुंठ धाम चले गए हैं ।ईश्वर से प्रार्थना है कि वह बबला भाई की पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवम् समूचे शुक्ला परिवार, शुभचिंतकों और मित्रों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।मृतात्मा की शांति हेतु विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति शांति शांति

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment