रायपुर (वायरलेस न्यूज 20 मार्च) यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले किन्नर गये जेल।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को रेलमदद व अन्य माध्यम से लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन पैसा मांगा जा रहा है तथा न्युसेंस कारित कर उन्हें परेशान भी किया जा रहा है।

इस संबंध में आपरेशन दूसरा के तहत् किन्नरों के खिलाफ लगातार लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 20.03.2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं अपराध गुप्तचर शाख रायपुर के अधिकारी व जवानों द्वारा अलग-अलग गाड़ियों ड्राइव चलाकर 03 किन्नरों को रेलवे अधिनियम की धारा के तहत् कार्यवाही करते हुए माननीय रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इनमें से 02 किन्नर जो कि बिलासपुर के थे, उनके द्वारा दिनांक 16.03.2023 को गाड़ी संख्या कोरबा तिवेन्द्रम एक्सप्रेस में अश्लील हरकत करते हुए यात्रियों से जबरन वसूली का वीडियों भी वायरल हुआ था जिस पर संज्ञान लेते हुए माननीय न्यायालय द्वारा इन्हें जेल भेज दिया गया। किन्नरों के विरूध्द लगातार अभियान जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

