
रायपुर/बिलासपुर/रायगढ़(वायरलेस न्यूज) -छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी। चर्चित शख्स के के श्रीवास्तव समेत जनसंपर्क व परिवहन में नियुक्त आईपीएस दीपांशु काबरा व कई जगह एक साथ अर्धसैनिक बलों के साथ सुबह से छापेमारी शुरू।
अन्य राज्यों में भी एक साथ 26 लोकेशन पर ईडी ने कार्यवाही की है
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) की छत्तीसगढ़ जोन द्वारा बड़ी कार्यवाही आज तड़के शुरू हुई है।
ED द्वारा छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र,विशाखापट्टनम , कोलकाता सहित कुल 26 लोकेशन में चल रहा है सर्च ऑपरेशन ।कोल तस्करी और सरकारी अधिकारियों द्वारा नीलामी प्रक्रिया को प्रभावित करने के मामले में चल रही है कार्यवाही।
ED द्वारा IPS दीपांशु काबरा,IAS अधिकारी के. डी. कुंजाम के यहां भी चल रही है सर्च ऑपरेशन।
बिलासपुर के सबसे चर्चित के. के. श्रीवास्तव नाम के बेहद प्रभावशाली शख्स के निवास भारतीय नगर में भी किया जा रहा है सर्च ऑपरेशन। इस आरोपी को समझा जाता है छत्तीसगढ के राजनीतिक गलियारों का बेहद प्रभावशाली कनेक्शन ।

राम गोपाल अग्रवाल के खिलाफ भी किया जा रहा है सर्च ऑपरेशन।इस आरोपी के आवास में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले हैं कई महत्त्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज।गौरतलब है कि ईडी लगातार एक कड़ी से दूसरी कड़ी को पूरे तथ्य व प्रमाण के साथ जोड़कर ये कार्यवाही करने में लगी है।
रामगोपाल अग्रवाल के रिश्तेदार के यहां भी ईडी की टीम डटी हुई है।
ईडी की ये कार्यवाही रायपुर,भिलाई,बिलासपुर और रायगढ़ समेत कुछ अन्य लोकेशन पर इडी की लगातार जांच चल रही है। इसमें महासमुन्द के विधायक चंद्राकर और कमल सारदा, रायगढ़ में रतेरिया और अशोक सिंघल के यहां भी जबरदस्त खोजबीन जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

