🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रतिभा को उभारने राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं उत्सव मधुगुंजन का आयोजन 02 अप्रैल से

On: March 30, 2023 4:48 AM

प्रतिभा को उभारने राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं उत्सव मधुगुंजन का आयोजन 02 अप्रैल से

== श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय ने लगभग 5 दशक पूर्व किया था प्रारंभ

== तीन दिवसीय आयोजन में पूरी तरह मंत्र मुग्ध होंगे संगीत प्रेमी ….

संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक योगदान से रायगढ़ की कला का विश्व में स्थान है इसी कला परंपरा का निर्वहन करने वाली संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय सन् 1972 एवं मधुगुंजन संगीत समिति सन् 1995 से अनवरत रायगढ़ की कला के संरक्षण व संवर्धन हेतु कार्य कर रही है रायगढ़ की पावन नगरी व इसकी कला परंपरा को व्यापक प्रचार प्रसार देने व नवीन प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मधुगुंजन संगीत समिति एवं संबद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय राजापारा रायगढ़ द्वारा दिनांक 2,3 एवं 4 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय नृत्य ,संगीत, कला प्रतियोगिता एवं उत्सव मधुगुंजन का आयोजन स्थानीय नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 02 अप्रैल को रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय जी के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती जानकी काटजू जी के आतिथ्य व कला, संगीत , सामाजिक प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा, कार्यक्रम का समापन मंत्री मान.श्री उमेश पटेल जी के मुख्य आतिथ्य, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक जी एवं विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार जी के आतिथ्य में संपन्न होगा प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उक्त खुली प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे संध्या 7:00 से 8:00 तक उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें कला के क्षेत्र में अत्यंत उभरते हुए युवा कलाकारों की एकल, द्वय एवं सामूहिक प्रस्तुति होगी प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा प्रतिभागियों एवं युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने व उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति ने कला प्रेमियों से उपस्थिति का आह्वान किया है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment