खेलों से आता है जीवन में अनुशासन.. डॉ. बांधी
बिलासपुर महमंद में आयोजित राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश 22 जिलों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
महमंद होली क्रॉस स्कूल में आयोजित समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले स्कूली बच्चों ने जहां धुमाल की थाप पर नृत्य किया, वहीं कार्यक्रम के दौरान अन्य जिलों से आए छात्रों ने भी जमकर डांस किया और पूरे माहौल को रंगीन कर दिया.
इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमुर्ति बांधी
ने कहा कि विद्यार्थी के लिए जितना पढ़ाई का महत्व है, उतना ही खेल का भी है। किताबी ज्ञान हमारा मार्गदर्शन करता है तो खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। अपनी पराजय से जो खिलाड़ी सीखने का प्रयास करते हैं, वे ही सर्वोच्च शिखर पर पहुंचते हैं। डॉ. बांधी ने सफल अयोजन के लिए कराते संघ की प्रसंशा की और सफल अयोजन के लिए अयोजन समिति को बधाई दी।
कराटे टूर्नामेंट के कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि व प्रदेश किसान मोर्चे के सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह,
आशीष मोनू अवस्थी( युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष,
श्रीमती पलक जायसवाल( संरक्षक कराटे संघ छत्तीसगढ़ के .खान डॉ. गिरी राज संरक्षक आयोजन समिति , ठा. जितेंद्र सिंह खेत्रो महानंद होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो ,उप प्राचार्य सिस्टर, मधु होलीक्रोस मैनेजर सिस्टर लूसी उपस्थित रहे।
39 प्रतिभागियों ने जीता स्वर्ण पदक ..
टूर्नामेंट में जिन प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीता उनकी संख्या 39 थी एवं रजत पदक जितने वालो की संख्या 38 थी ।कांस्य पदक जितने वालो की संख्या 43 थी ।
हमारी संस्था होलीक्रोस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने भी अपना शौर्य प्रदर्शन दिखाते हुए अलग-अलग पदक हासिल किए स्वर्ण पदक विजेता रहे देवाशीष यादव गुरमीत सिंह रेहान हनीफ खान सछम लहरें योगेंद्र पाल अभी वीर देव सिंह गुंजन महानंद स्वर्ण पदक विजेता रहे अर्णव भास्कर तन्मय पांडे कांस्य पदक विजेता रहे दिव्यांशु राव ईशांत उराव आर्यन अंचल काव्य थापा सुबोध पटेल आनंद यादव शामिल हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

