🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

35 लाख रु.का राशन की गडबड़ी करने वाला संचालक गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस ने भेजा रिमांड…..

On: April 12, 2023 2:18 PM

दुकान के भौतिक सत्यापन में 35 लाख 24 हजार रुपए राशन के गबन की जानकारी….

*रायगढ़* । शासकीय उचित मूल्य दुकान राजपुर के संचालक लक्ष्मी प्रसाद सिदार निवासी राजपुर को लैलूंगा पुलिस ने 35,24,700 रूपये के राशन के गबन मामले में गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय पेश किया गया है । जानकारी के मुताबिक उचित मूल्य दुकान में राजपुर राशन वितरण में गडबड़ी को लेकर हितग्राही द्वारा कलेक्टर महोदय रायगढ़ को शिकायत किया गया था जिसकी खाद्य निरीक्षक श्रीमती प्राची सिन्हा द्वारा जांच कर संचालक पर कार्यवाही के लिये थाना लैलूंगा में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर 10 अप्रैल को थाना लैलूंगा में उचित मूल्य दुकान के संचालक एवं ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद सिदार पर *धारा 409 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । शिकायत के अनुसार उचित मूल्य दुकान के आवक-जावक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन पर माह फरवरी तक कुल 271.11 क्विंटल चावल, 20.91 क्विंटल शक्कर, 2.73 क्विंटल नमक, 9.41 क्विंटल चना *कुल किमती 35,24,700/-रूपये* का उचित मूल्य दुकान के संचालक ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद सिदार द्वारा हितग्राहियों को वितरण न कर शासकीय संपत्ति को गबन करना पाया गया । अपराध पंजीबद्ध के बाद से आरोपी लक्ष्मी प्रसाद फरार था, थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे । कल दोपहर आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस टीम राजपुर रवाना हुई जहां फरार *आरोपी लक्ष्मी प्रसाद सिदार पिता देवांगन सिदार उम्र 41 वर्ष निवासी राजपुर थाना लैलूंगा* को दबिश पकड़ा गया है । लैलूंगा पुलिस द्वारा खाद्य अधिकारी का जांच प्रतिवेदन एवं खाद्यान्न प्राप्ति की ऑनलाइन जानकारी की जब्ती बनाई गई साथ ही गवाहों के कथन लेकर अन्य संबंधित दस्तावेजों को साक्षी के लिए जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपी से उचित मूल्य दुकान की वितरण पंजी पेश करने का नोटिस दिए जाने पर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद सिदार पंजी प्रस्तुत नहीं किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment