महासमुंद आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री का आतिशबाजी के साथ किया गया स्वागत
संसदीय सचिव निवास पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने की भेंट-मुलाकात
महासमुंद।(वायरलेस न्यूज) महासमुंद प्रवास में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में आत्मीय स्वागत किया गया। बाद इसके स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के निवास में पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की।
आज शनिवार को छुरा प्रवास के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का महासमुंद आगमन हुआ। शहर के बस स्टैंड के पास संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। बाद इसके स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव संसदीय सचिव निवास पहुंचे। यहां कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के साथ संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने चर्चा कर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याे को लेकर चर्चा भी की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला वनोपज यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, पार्षद बबलू हरपाल, अमन चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, बबलू महानंद, व्यंकटेश चंद्राकर, जयंत पींचा, अक्षय साकरकर, गोलू चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, मिंटू सिंह, शिवा निहाल, रहीम खान, हर्ष सोनवानी, कुशल राय, बसंत सूर्या, मोहित साहू, विकास कुमार, हरीष तांडी, पिंटू सोनवानी, उमेश मांझी, यश सोनवानी, त्रिलोचन सिन्हा, हितेश निहाल सहित बड़ी संख्या में कांर्ग्रेसजन मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

