रायगढ़, 12 फरवरी2021/ शहर को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सभी के सहयोग से ही शहर के मध्य टाउन हॉल के सामने से सुभाष चौक, सुभाष चौक से गांधी चौक और गांधी चौक से रामनिवास टॉकीज तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज सृजन सभाकक्ष में आयोजित व्यापारियों की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शहर को सुंदर बनाना है तो शहर के मध्य टाउन हॉल के सामने से सुभाष चौक होते हुए महात्मा गांधी चौक से रामनिवास टॉकीज तक के सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह शहर के मध्य में प्राइम लोकेशन पर है। इसके चौड़ीकरण होने से एक तरफ जहां ट्रैफिक का दबाव कम होगा और शहर के लोगों को चौड़ी सड़क की सुविधा मिलेगी। वहीं व्यापारियों को प्राइम लोकेशन में ही उनकी दुकानें मिलेंगी तथा शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि चौड़ीकरण के पूर्व सभी व्यापारियों की बातों को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए व्यापारी गणों को आगे आना चाहिए। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर के मध्य में सड़कों का चौड़ीकरण आवश्यक है। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी बातें रखते हुए दुकान से ज्यादा तोडफ़ोड़ होने और आर्थिक क्षति पहुंचने संबंधित बातें रखी। उन्होंने पुराने जमाने के चूने पत्थर का घर होने के कारण 3.3 फीट तोडऩे पर घर ढ़ह जाने संबंधित बातें रखी। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एक-एक घरों की मार्किंग करने और जांच करने के निर्देश निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को दिए। उन्होंने कहा कि सभी घरों की स्थिति देखी जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने दुकानों के सामने पार्किंग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा मंडी व अन्य निर्धारित जगहों पर ही पार्किंग करें। इस पर सभी व्यापारियों ने सड़क चौड़ीकरण करने की योजना में जिला प्रशासन और निगम का पूर्ण सहयोग करने की बात कही।
गौरतलब है कि टाउन हॉल के सामने से सुभाष चौक तक 18 मीटर सड़क प्रस्तावित है। इसमें 21 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। इसी तरह सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा तक 24 दुकानें और गांधी प्रतिमा से रामनिवास टॉकीज तक 12 दुकानें सहित कुल 92 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। बैठक में महापौर श्रीमती जानकी काटजू, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, पूर्व सभापति श्री शेख सलीम नियारिया, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी सहित व्यापारीगण, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

