🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*MBBS डिग्री पूर्ण होने के बाद भी चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज वर्ष 16-17 बैच को मान्यता का इंतज़ार, MBBS ग्रेजुएट छात्र पहुंचे हाईकोर्ट*

On: May 16, 2023 10:51 AM

*MBBS डिग्री पूर्ण होने के बाद भी चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज वर्ष 2016-17 बैच को मान्यता का इंतज़ार, MBBS ग्रेजुएट छात्र पहुंचे हाईकोर्ट*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के बार बार निवेदन करने के बाद भी 2016-17 बैच के MBBS कोर्स के ग्रेजुएट छात्रों की डिग्री को नेशनल मेडिकल कमिशन द्वारा अब तक मान्यता नहीं दी गई है जिससे उनका भविष्य संकट में आ गया है

गौरतलब है की याचिकाकर्ताओं ने वर्ष 2016 में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था, उसके पश्चात सभी वर्षो की परीक्षा में उत्तीर्ण भी हुए, इसी बीच वर्ष 2021 में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज को छत्तीसगढ सरकार द्वारा अधिकृत कर लिया गया|

वर्ष 2022 में छात्रों द्वारा MBBS का कोर्स व इंटर्नशिप दोनो कंप्लीट करने के पश्चात उन्हे डिग्री व छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल द्वारा रजिस्ट्रेशन सर्टिफकेट भी प्रदान कर दिया गया|

क्योंकि दोनो ही छात्र मेडिकल PG का कोर्स भी करना चाहते थे इसलिए NEET PG 2023 की परीक्षा में भी शामिल हुए और उत्तीर्ण हुए परंतु चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2016-17 के बैच को अब तक नेशनल मेडिकल कमिशन के द्वारा मान्यता नहीं प्रदान की गई है इस कारण आगे की ऑल इंडिया PG काउंसलिंग में भाग लेने से वंचित रह जाएंगे|

पिछले सभी बैच को नेशनल मेडिकल कमिशन द्वारा मान्यता प्रदान कर दी गई थी इसलिए अपने बैच की मान्यता के लिए छात्र जब कॉलेज पहुंचे तो उन्हे ये बताया गया की बार बार निवेदन करने के बाद भी अभी तक वर्ष 2016-17 के बैच को मान्यता नहीं प्रदान की गई है जिसके लिए अनेक बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है|

जब कोई और हल नहीं निकल पाया तो छात्रों ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी व हर्षमंदर रस्तोगी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की |

माननीय उच्च न्यायालय की युगलपीठ, माननीय चीफ जस्टिस व माननीय जस्टिस राकेश मोहन पांडे द्वारा याचिका की सुनवाई करते हुए प्रतिवादी नेशनल मेडिकल कमिशन, सचिव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, सचिव छत्तीसगढ स्वास्थ्य मंत्रालय, डायरेक्टर छत्तीसगढ़ मेडिकल एजुकेशन, आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जवाबतलब किया है व कोर्ट की ग्रीष्मकालीन अवकाश के तुरंत पश्चात 14/06/23 को मामले की सुनवाई के लिय पुनः रखा है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment