एनटीपीसी लारा में आयोजित हो रहा है पाली प्रभारी अभियंता सम्मेलन
श्री अरिंदम सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएँ) द्वारा एनटीपीसी लारा में पाली प्रभारी अभियंतायों का सम्मेलन का शुभारंभ दिनांक 17 मई 2023 को किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा सभी पाली प्रभारी अभियंता की पहली कार्य है कि दक्षतापूर्ण प्रचालन के साथ विद्युत इकाइ को उत्पादक्षम स्थिति में रखते हुए ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार रहना है। एनटीपीसी लारा में यह सम्मेलन 17 से 20 मई तक आयोजित हो रहा है। देश भर में व्याप्त एनटीपीसी कि सभी स्टेशन से प्रचालन सेवा के पाली प्रभारीयों कि उपस्थिती में यह आयोजित हो रहा है। “इकाई विश्वसनीयता एवं दक्षता विकास कि रणनीति को पुनःपरिभाषित करना” कि थीम के साथ यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। प्रचालन कार्य एनटीपीसी कि मुख्य दक्षता है। कई मौके पर एनटीपीसी ने इसको परिभाषित किया है। चाहे वो उच्च क्षमता पर विद्युत उत्पादन करना हो, पुराने इकाई को कायाकल्प करने हो या कठिन परिस्थितियों में कार्य सम्पादन करना हो , हमेशा एनटीपीसी के अभियन्ताओं ने खुद को प्रमाणित किया है। जब एनटीपीसी एक वैश्विक विद्युत उत्पादक के रूप में उभर रहा है तब यह और महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम हमारे पुराने रेकॉर्ड को पछाड़ते हुए कितने आगे खुद को ले जाते है एवं विद्युत क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन के अनुरूप हम खुद को कैसे तैयार करते है । सभी परियोजना से आए हुए अभियन्ताओं ने अपनी अनुभव तथा सीख को सभी से साझा करेंगे जिस से बाकी लोगों के लिए सहायक होगी।
इस अवसर पर श्री के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन सेवा), श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (परियोजना उननिर्माण) एवं बड़ी संक्षा में अभियंता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

