निगम की अतिक्रमण कारवाई पर 47 सबड़े सामानों की जब्ती
0 रामनिवास टॉकीज से लेकर गद्दी चौक के सड़क के दोनों ओर की गई कार्रवाई
रायगढ़। नगर निगम के अतिक्रमण निवारण टीम व पुलिस बल द्वारा सोमवार की शाम रामनिवास टॉकीज से लेकर गड्डी चौक तक सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य सड़क पर स्थित व्यवसायियों द्वारा सड़क पर निकाले गए 47 से ज्यादा बड़े सामानों की जब्ती की गई।
रामनिवास टॉकीज से लेकर सुभाष चौक और गद्दी चौक तक सड़क के दोनों ओर के व्यवसायियों द्वारा अपने व्यवसायिक संस्थानों के सामने निर्मित नाला और सड़कों पर रखकर सामानों की बिक्री की जा रही थी। इससे सड़क सकरी होने के कारण आवागमन बाधित होने और यातायात बाधित होने के साथ जाम की स्थिति हर रोज बन रही थी। इस पर निगम कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने निगम के अतिक्रमण निवारण दस्ता टीम को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के तहत अतिक्रमण निवारण टीम द्वारा शाम 4:00 बजे से कार्रवाई शुरू की गई। सबसे पहले संजय मार्केट से रामनिवास चौक तक सड़क की दोनों ओर नाला एवं सड़क पर बिक्री के लिए निकाले गए सामानों की जब्ती की गई। इसके बाद वापस रामनिवास टॉकीज से सुभाष चौक और गद्दी चौक तक नाला एवं सड़क पर अतिक्रमण कर सामानों की बिक्री करने वाले व्यवसायिक संस्थानों के खिलाफ सड़क एवं नालों पर के ऊपर रखे सामानों की जब्ती की गई। इस दौरान रामनिवास टॉकीज चौक से गद्दी चौक तक सड़क किनारे के व्यवसाय को सड़क एवं नाला के ऊपर सामानों को रखकर बिक्री करते पाए जाने पर पुनः जब्ती करने और बड़ी जुर्माना कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान पांच कूलर, एक फ्रिज, पांच होर्डिंग्स, एक साइकिल, 13 बाल्टी, दो कुकर, एक मिक्सी, एक बैग, दो लोहा जाली, एक रस्सी बंडल, चार बोरी जूता चप्पल, एक पंखा, एक एग्जास्ट फैन, एक सिंटेक्स टंकी, दो पाइप बंडल, एक लोहा टेबल, एक तखत, दो लोहा काउंटर एवं एक ठेला की जब्ती सहित कुल 47 सामानों की जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण निवारण टीम के सभी सदस्य पुलिस सहित उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

