रेसूब रायपुर ने संरक्षा अभियान चला कर डेयरी वालो को किया जागरूक
रायपुर। वायरलेस न्यूज। बुधवार को रेसूब रायपुर ने रेलवे के अधिकारी के साथ रेसूब की टीम को डेयरी वालो को जागरूक करने एक अभियान चलाया ताकि उनकी गाय रेल पटरी पर लावारिस न घूमे ताकि कोई घटना घटित न हो पाए । इस संबध में रेल सुरक्षा बल रायपुर प्रभारी मनोरंजन मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि आज दिनांक 24.05.2023 को रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर व प्रभारी महोदय के मार्गदर्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारी एवं बल सदस्यों साथ में अभियंता विभाग रायपुर के कनिष्ठ अभियंता बृजमोहन मीणा के साथ मिलकर संयुक्त रूप से cattle run over के संबंध में संरक्षा अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान संयासी पारा एरिया KM No.825/23-826/1 के मध्य रेलवे लाइन के किनारे में स्थित मवेशियों पालने वाले डेरी फार्म के संचालक (1) नीरज शर्मा (2)अनीता यादव (3) जय सिंह यादव एवं (4) रामसिंह यादव से समन्वय कर अपने-अपने मवेशियों को रेल लाइन के किनारे लावारिस ना छोड़ने तथा अंडर ब्रिज से मवेशियों को ले जाने एवं रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने हेतु आवश्यक समझाइश देते हुए संरक्षा अभियान चलाया गया है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके एवं रेल परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न ना हो, साथ ही यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

