● *अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही*……
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर की जा रही कार्यवाही के बीच आज दिनांक 28/05/2023 के सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को अवैध शराब पर कार्यवाही के लिये लगाये गये मुखबिर से सूचना मिला कि महापल्ली का जितेंद्र किसान अपने घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा थाने से महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर के हमराह आरक्षक रोशन एक्का और शैलेंद्र पैकरा को तस्दीकी एवं कार्यवाही के लिए महापल्ली रवाना किया गया । ग्राम महापल्ली में थाना चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा गवाहों को साथ लेकर संदेही जितेंद्र किसान के घर दबिश देकर संदेही को तलब किया गया जिससे अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने के संबंध में कड़ी पूछताछ किए जाने पर जितेंद्र किसान शराब बेचना स्वीकार कर घर अंदर से एक प्लास्टिक पन्नी अंदर भरा 12 लीटर महुआ शराब पेश किया जिसकी जब्ती कर *आरोपी जितेंद्र किसान पिता मुरली किसान उम्र 22 साल निवासी महापल्ली थाना चकरनगर* को थाने लाया गया । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में *धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट* के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

