दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रैल महीने से अब तक रिकार्ड 11588.64 टन पार्सल की लोडिंग का कार्य कर 02 करोड़ 72 लाख से अधिक की आय अर्जित की
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)– 14 सितम्बर, 2020 कोरोनाकाल की विश्वव्यापी महामारी के दौरान देशवासियों की आम जरूरतों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल, आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित एवं एक जिम्मेदार संगठन के रूप में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने हेतु भारतीय रेलवे ने देश के अलग-अलग जगहो के लिए पार्सल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों के महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर भी देश के अलग-अलग हिस्सो के लिए कोविड-19 पार्सल स्पेशल एवं विशेष पार्सल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है । ये सेवाए इस विषम परिस्थिति में जहां एक ओर आसानी से पार्सल एव सामान भेजने के लिए सुविधाजनक हुई है वहीं एक दूसरे की मदद हेतु आवश्यक सामग्री भेजने वालों को अच्छी सुविधा करा रही है । इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए भी अधिक से अधिक संख्या में लोगो ने आवश्यक सामग्रियों की बुकिंग का लाभ लॉक डाउन के दौरान उठाया है एवं वर्तमान में भी बड़ी संख्या में जारी है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ते हुए चलाए जा रहे पार्सल ट्रेनों के माध्यम से कोरोनाकाल के दौरान 01 अप्रैल से 14 सितम्बर – 2020 तक कुल 11588.64 टन पार्सल की लोडिंग की गई, जो कि एक रिकार्ड है । साथ इस रेलवे ने पार्सल गाड़ियो से 02 करोड़ 72 लाख 20 हजार 925 की आय अर्जित की । इन पार्सल ट्रेनों में लोड की गई वस्तुओं में 3101.88 टन फल एवं डेयरी उत्पाद, 278.62 मेडिसिन, 136.97 टन मेडिकल इक्विपमेंट, 1434.33 टन सब्जियाँ, 1414.33 टन किराना सामान तथा 5222.5 टन दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल है, जिसमें मुख्य रूप से पपीता, अमरूद, चिरौंजी के बीज, ताजी सब्जियां, मोटर साइकिल, साइकिल, कपड़ा, प्लास्टिक बैग, कपडे, अगरबत्तियां, चॉकलेट, मिष्ठान्न, सुपारी, मशरूम, पापड़, मसाले एवं अन्य किराना वस्तुएं सम्मिलित है । इसके अलावा रेलवे के द्वारा कम समय में या जल्द ख़राब होने वाली अलग-अलग कृषि उत्पादों को भी जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए 24x7 हेल्पलाइन सेवा के साथ सेपरेट सेल की शुरुआत की गई है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

