बाबा के अवतरण दिवस पर सुनील रामदास ने बाबा धाम पहुंच कर लिया आशीर्वाद
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) – सत्यनारायण बाबा के अवतरण दिवस पर अंचल के हजारों श्रद्धालु गण बाबा धाम में उपस्थित होकर पूजा की और बाबा से आशीर्वाद लिया। अंचल के समाजसेवी व भाजपा नेता सुनील रामदास भी बाबा के भक्त हैं। इसलिए इस अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पूजा पाठ करने के उपरान्त उन्होंने बाबा से आशीर्वाद लिया। प्रबंधन समिति ने बताया कि इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु गण आते हैं, जिनमें पूजा के उपरान्त प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। इसमें भी समिति के सदस्यों के साथ सुनील रामदास की उपस्थिति रही। प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर अवतरण दिवस उल्लास कार्यक्रम का शुभा आरम्भ भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद आरती करके किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

