रायपुर (वायरलेस न्यूज)मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर एवं जीआरपी रायपुर की संयुक्त कार्यवाही एक मोबाइल चोर गिरफ्तार*
मंडल टास्क टीम द्वारा GRP से समन्वय कर यात्री सामानों की सुरक्षा ,चोरी की रोकथाम एवं संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 24.07.2023 को जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक-47/2023 धारा-380 भा.द.वि. के आरोपी के प्राप्त सीडीआर के आधार पर उसके पते एवम करेंट लोकेशन पर समय 11.45 बजे जाकर टीम द्वारा जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से छापामारी कर आरोपी को पकडा गया तथा उसके कब्जे से चोरी हुआ पोको एक्स 3 कंपनी का कीमत 20,000/-रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का नाम व पता राकेश कुमार साहू, पिता- श्री शिव प्रसाद साहू, उम्र-24 वर्ष, निवासी- ग्राम खंडसरा, थाना -खंडसरा, जिला बेमेतरा (छ ग) हाल पता – गोवर्धन नगर, भनपुरी, थाना – खमतराई, जिला – रायपुर (छ ग) का रहने वाला बताया तथा मोबाइल को 5-6 माह पूर्व गाडी संख्या 18426 दुर्ग पूरी एक्सप्रेस से यात्री का चढ़ते समय जेब से निकालकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को जीआरपी थाना रायपुर में लाकर पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक-47/2023 दिनांक-25.02.23 धारा-380 भा.द.वि. में संलग्न कर गिरफ्तार किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

