राज्य सरकार के खिलाफ मस्तूरी में भाजपा का धरना प्रदर्शन
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)जल जीवन मिशन में हो रही अनियमितता और भ्रष्टाचार मस्तूरी विधानसभा में एक बड़ा मुद्दा बन गया है पी एच ई विभाग की कार्यशैली से क्षेत्र के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर है इन्ही मुद्दो को लेकर कल मंगलवार दोपहर 1.00 बजे जोंघरा चौक मस्तूरी में विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवम ग्रामीणों के साथ राज्य सरकार के विरुद्ध सड़क पर धरना देंगे उनका आरोप है कि जल जीवन मिशन को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में है अधिकारीयों व ठेकेदारों की स्वेच्छाचारिता के कारण इस योजना का लाभ मिलने की बजाय लोगो को कष्ट उठाना पड़ रहा है पंचायतों में काम महीनों सालों से लम्बित पड़े हुए हैं ठेकेदार गढ्ढे खोदकर छोड़ कर महीनों से गायब हैं जगह जगह जलभराव से लोग जख्मी हो रहे कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही हैं बार बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग को की गई हैं परंतु किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही ऐसी स्थिति में सोए हुए प्रशासन को जगाने विधायक अपने समर्थकों सहित सड़को पर उतर रहे हैं उनके साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों किसान नेता मीडिया प्रभारी बी पी सिंह सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवम मस्तूरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्तागण धरना देंगे
बांधी के विधानसभा प्रश्न पर हुई थी बडी कार्यवाही
बता दे कि विधायक कृष्णमूर्ति बांधी इस मामले को पहले भी विधानसभा पटल पर रख चुके हैं तब उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पी एच ई के कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और इसका परिणाम यह हुआ कि कार्यपालन अभियंता सहित अट्ठारह अधिकारियों का निलंबन हुआ था कर और पूरे प्रदेश भर के कुल 25 निविदाओं को निरस्त करना पड़ा था
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

