*मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्याें को करें जल्द पूर्ण*
*गोठानों में शत प्रतिशत हो गोबर खरीदी, खाद के उठाव में लाए तेजी*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 8 अगस्त 2023 ) /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण पर खानापूर्ति के लिए कार्यवाही न करें। उन्होंने जिले में डायरिया से बचाव के लिए किये जा रहे उपायोें की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग और नगर निगम को डायरिया से बचाव के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। पेयजल स्त्रातों में अनिवार्य रूप से क्लोरीनेशन करवाने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने आज टीएल की मैराथन बैठक लेकर विस्तार से फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र में नियमित रूप से बच्चों को सुपोषित करने के लिए कार्ययोजना बनाने कहा। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करने और पोर्टल में शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गोठानांे में शत प्रतिशत गोबर खरीदी हो और गोबर से खाद बनाने का कर्न्वजेन्स रेट 40 प्रतिशत से कम किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। उन्होंने अमृत सरोवर के कार्याें की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज का वितरण करने के साथ ही गोठानों में निर्मित खाद का शत प्रतिशत उठाव और भुगतान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी आयोजन हेतु विभागों को सौंपे गये दायित्वों के तहत तैयारी पूर्ण करने और इस बार आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन संशोधित कार्यक्रम के तहत करने के साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम ‘‘मोर माटी मोर देश अभियान’’ का क्रियान्वयन शासन के निर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, डीएफओ बिलासपुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
–00–
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

