बिलासपुर/गरियाबंद/ (वायरलेस न्यूज) गांव गरीब किसान मजदूर युवा,महिला बुजुर्ग, व्यापारी, कर्मचारी सहित विभिन्न वर्गों के हितों की कल्याण के लिए पब्लिक फीडबैक सिस्टम के द्वारा विभिन्न समूह के समस्याओं निकालने वाली योजना तैयार करने की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की सुलभता के लक्ष्य पर भाजपा का घोषणा पत्र सुशासन एवं विकास का लोक दस्तावेज होगा। 2018 में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में झूठ का पुलिंदा जारी कर सत्ता में तो आ गई लेकिन जनहित की योजनाओं और छत्तीसगढ़ के लोगों की मूलभूत समस्याओं के संवेदनशीलता के साथ समय पर निराकरण करने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल रही है। कांग्रेस के लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नाम पर फोबिया की बीमारी है। उनके लिए एक परिवार की पूजा राष्ट्रीय लोकतंत्र की मर्यादा और संघवाद की नैतिकता से ऊपर है, यही कारण है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी तालाबंदी की स्थिति में है। लोकहित के हल्ला बोलने वाले गिरोह लोकतंत्र के रक्षक नहीं हो सकते, भूपेश बघेल की एकला चलो की नीति से प्रदेश का मंत्रिमंडल भी त्रस्त है, प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार, भय और बदले के भाव से प्रशासनिक दादागिरी की जा रही है। गरियाबंद में बीजेपी घोषणा समिति के सहसंयोजक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा प्रदेश की जनता में बदलबो रे बदलबो,ए दारी भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ल बदलबो का नारा बुलंद हो गया है। विकास सुशासन और समुदाय की भागीदारी पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वैश्विक नेतृत्व में हमारा देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्व. प्रधानमंत्री अटल जी और आडवाणी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य विकास की अवधारणा पर किया, 2003 से 2018 तक प्रदेश में विकास के अनेक प्रतिमान नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित किए गए। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से अपील है कि लोकतंत्र की रक्षा और विकास सुशासन के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को अवसर प्रदान करें। प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री गरियाबंद मैनपुर, गोहरापदर और देवभोग में विभिन्न सामाजिक संगठन, सरकारी कर्मचारी संगठनों, धार्मिक संगठनों के अलावा वकील, डॉक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर, पटवारी, व्यापारी और पेंशनर संघ के प्रमुख पदाधिकारियों, फुटकर व्यवसायियों, मजदूरों, किसानों सहित हर तपके के लोगो से मिलकर उनका सुझाव लिया। श्री अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदेशवासी सीधे अपने सुझाव घोषणा पत्र समिति तक पहुंचा सके इस हेतु व्हाट्सएप नंबर 9548656500 एवं ईमेल आई डी cgbjpmankibaat2023@gmail.com भी जारी किया गया हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, घोषणा पत्र समिति के जिला प्रभारी भागीरथी मांझी, सह प्रभारी प्रीतम सिन्हा, सदस्य संजीव चंद्राकर सहित प्रदेश एवम जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

