*महिलाओं ने कहा शराब देश समाज के लिए खराब, बीढ़ी मौत की सीढ़ी, सिगरेट मौत का गेट*
*नशे के गुलामी की जंजीर को तोड़कर युवाओं को करेंगे आजाद – भगवानू*
रायपुर, (वायरलेस न्यूज दिनांक 13 अगस्त 2023) । आजादी का महापर्व 15 अगस्त के पूर्व नशा मुक्ति, नशा छोड़ो युवा जोड़ो महा अभियान के अंतर्गत आज सामाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक के नेतृत्व में समाज को नशा से आजाद करने बी.एस.यू.पी कालोनी कोटा में मशाल जुलूस निकालकर नशा के विरुद्ध संदेश दिया गया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और नशा का विरोध करते हुए बीढ़ी को मौत की सीढ़ी, सिगरेट को मौत का गेट के साथ ही शराब को देश और समाज के लिए खराब बताया और नशा विरुद्ध नारे लगाए। इस दौरान नशा छोड़ो युवा जोड़ो अभियान के संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा राजधानी रायपुर में नशा खोरी तेजी से बढ़ रहा है जिससे सबसे ज्यादा झुग्गी बस्तियों में, बी एस यू कालोनी में रहने वाले गरीब, मजदूर, युवा चपेट में आ रहे, नशे के गुलामी की जंजीर को तोड़कर समाज को नशा से आजाद करने के लिए हम आजादी का महपर्व पर्व 15 अगस्त के पूर्व संध्या नशा के विरुद्ध संदेश देने हाथों में मशाल लेकर निकले है। अभियान के प्रभारी आशीष तांडी ने कहा राजधानी रायपुर में लगातार झुगी बस्तियों में घर घर जाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोग में जन जागरूकता आ रही है । नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है जिससे हम जीतकर रहेंगे।
महासचिव संतोष क्षत्रि और युवा प्रभारी बिट्टू क्षत्रि ने कहा युवा हमारे समाज के भविष्य है, नशा के खिलाफ लगातार युवाओं में जागृति लाकर युवाओं को हर हाल में हम नशा से आजाद करके रहेंगे।
विधि छात्र पारस नायक ने कहा नशा छोड़ो युवा जोड़ो अभियान से समाज में तेजी से जागृति आ रही है लोगों को अब नशा से होने वाली नुकसान के बारे में समझ आ रहा है और लोग नशा से दूरी बना रहे है यह इस अभियान की बड़ी सफलता है।
आज के नशा छोड़ो युवा जोड़ो अभियान में निकाली गई मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से संयोजक अधिवक्ता भगवानू नायक, प्रभारी आशीष तांडी, महासचिव संतोष क्षत्रि, जितेंद्र नायक, विधि छात्र पारस नायक, युवा प्रभारी बिट्टू क्षत्रि, आदित्य पुरिल, अर्जुन दीप, कारण सुना, निरंजन दीप, कृष्ण सोना, जगन्नाथ सागर, बबीता विभाआर, वीणा सोना, लव बाघ, आरती तांडी, चांदनी तांडी, नंदिनी बाग, रीना बाग , मिथिला तांडी, काजल बाघ, सुमित्रा बाघ, बसंती बाघ सूरज सोना, संपत नायक, विजय बाग त्रिलोचन सोना, आनंद हरपाल, मधु सोना, सूरत सोना सहित बड़ी संख्या में बी एस यू कालोनी वासी उपस्थित ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

