🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एक तरफ तो स्वतंत्रता की खुशी थी, वहीं दुसरी ओर विभाजन का दर्द था: धरमलाल कौशिक

On: August 15, 2023 3:25 AM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व

विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता, नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों-भाईयों को विस्थापित होना और अपनी जान गंवानी पडी।
उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से हिंसा और नासमझी में की गई लाखो लोग विस्थापित हो गये और अनेको ने जान गवां दी। उन्होंने बताया कि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर 14 अगस्त 2021 को केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भारत सरकार ने राजपत्र (गजट) में अधिसूचना जारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका

दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगो द्वारा सही गयी यातनायें और वेदना का स्मरण दिलाने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया है। श्री कौशिक ने कहा कि अंग्रेजों के शासन के पश्चात जब

देश को स्वतंत्र घोषित किया गया तब एक तरफ तो स्वतंत्रता की खुशी थी, वहीं दुसरी ओर विभाजन का दर्द था। इस दौरान नफरत की हिंसा में न जाने कितने कत्लेआम हुए, हजारों लोगो को खून बहाना पड़ा। इस विभीषिका में न जाने कितनी बहनें विधवा हुई और न जाने कितनी माताओं की गोद सूनी हो गई। कैसा भयानक मंजर रहा होगा इस बात की कल्पना कर आज भी लोग सिंहर जाते है। श्री कौशिक ने इसके पूर्व आजादी के पहले का जिक्र करते हुए बताया कि किस प्रकार फिरंगियों ने यहॉ व्यापार करने के उद्देश्य से प्रवेश किया और यहॉ के राजाओं में फुट डाल कर उन्हें युद्ध में ढकेल कर भारत में अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया। इसके पूर्व संगोष्ठी को विभाजन के समय विपरित परिस्थितियों से जुझूने वाले परिवारों के सदस्य गोवर्धन दास नागदेव, त्रिलोचन सिंह अरोरा एवं डी.डी. आहूजा ने विभीषिका से जुझते अपने परिवारों के संस्मरण सुनाया।
विभाजन के समय जिन लोगों ने यातनाएं झेली और अपने प्राणों की आहुति दी उनकी याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान बिलासपुर से मौन जुलूस निकाली गई जो सिटी कोतवाली, तेलीपारा, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड होते हुए करबला स्थित भाजपा कार्यालय पहुॅची तत्पश्चात विभाजन से प्रभावित परिवारों एवं व्यक्तियों का सम्मान कार्यक्रम भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह अरोरा, त्रिलोचन सिंह अरोरा, डीडी आहूजा, गोवर्धनदास नागदेव, लालचंद लालवानी, प्रीतम दास नागदेव, अर्जुन तिर्थानी, हुंदराज जैसवानी, सुंदर श्याम सचदेव का शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, राजा पाडेय, अमरजीत सिंह दुआ, घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि, तिलक राम साहू, एस.कुमार मनहर, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, सुनीता मानिकपुरी, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, दुर्गा प्रसाद कश्यप, राकेश चंद्राकर, विनोद सोनी, लोकेशधर दीवान, अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, संदीप दास, सुरेन्द्र गुम्बर, उमेश यादव, रामनारायण भारद्वाज, राजेश रजक, विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी, प्रवीर सेन, पृथ्वीपाल राय, सपन बिरले, रिंकू मित्रा, संजय मिश्रा, मुरली बाजपेयी, रितेश अग्रवाल, रोशन सिंह, नीतिन छाबड़ा, प्रसुन्न चतुर्वेदी, आनंद तिवारी, नरेन्द्र गोस्वामी, सिद्धार्थ शुक्ला, नवीन वर्मा, अनिल बलेचा, अभिषेक चौबे, अनिल सूर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment