सिंधी समाज का
रोशनी सिंधु संगम डांडिया धमाल 2023 ,,, का आयोजन अक्टूबर 15 व 16 को
बिलासपुर. (विजय दुसेजा वायरलेस न्यूज) खुशी ,उमंग एवं उत्साह के पर्व में नवरात्रि पर्व अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है और उन दिनों पूरा शहर माता की आराधना में लीन रहता है उनकी भक्ति रस में डूबा रहता है शहर में अनेक स्थानों पर गरबा डांडिया का आयोजन किया जाता है गुजराती समाज का पारंपरिक नृत्य गरबा उत्सव देश में अनेक समाज के लोग उत्साह खुशियों के साथ मानते हैं इसी परिपेक्ष में बिलासपुर का सिंधी समाज भी अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ डांडिया नृत्य का आयोजन करता है नगर में समाज की जनसंख्या को देखते हुए एवं सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समाज के पत्रकारों के द्वारा प्रथम बार सिंधी समाज के लिए डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड के पास ग्रैंड लोटस में आयोजित डांडिया उत्सव में सिर्फ सिंधी समाज की जनता को ही प्रवेश दिया जाएगा.,,
रोशनी सिंधु संगम द्वारा 15 ,16 अक्टूबर को दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विख्यात सिंगर एवं एंकर को बुलवाया जा रहा है जो दर्शकों एवं प्रतिभागियों को अपनी मधुर स्वर में बेहतरीन बैंड पार्टी के साथ थिरकने पर मजबूर करेंगे. इस दौरान प्रतिभागियों को अनेक वर्गों में पुरस्कार दिया जाएगा बेस्ट कपल ,बेस्ट थीम, बेस्ट ड्रेस ,बेस्ट ग्रुप, आदि और भी अनेक आकर्षक पुरस्कारों से उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.आयोजक मंडल के विकास रोहरा एवं विजय दुसेजा ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की गेट पास का वितरण शीघ्र किया जाएगा एवं आयोजन के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है जिसमें फूड जोन भी रहेगा जिसमें खाने पीने की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी वह सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए उचित दर पर उपलब्ध होगा
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य लगे हुए हैं इनमें प्रमुख हैं विजय दुसेजा विकास रोहरा किशोर अडवाणी कमल दुसेजा जगदीश जगयाशी ट्विंकल आडवाणी पूजा सिदारा रेखा आहुजा गोविंद दुसेजा रामचंद हिरवानी नानक नागदेव सुनील आहूजा मधु भारती गुंजन मीना राजवानी अमित राजवानी देवन रोहरा विकास मूलचंदानी वह अन्य सभी सदस्य लगे हुए हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

