एनटीपीसी लारा में स्वेच्छिक श्रमदान से “ स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।

बिलासपुर/लारा (रायगढ़ वायरलेस न्यूज) राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं जन्म शतवार्षिकी की उपलक्ष्य में उनके जीवन आदर्श को जन जन तक पहुंचाते हुए देश को स्वच्छ बनाने के लिए “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 1 अक्तूबर 2023 को एनटीपीसी लारा की मैत्री नगर परिशर मेन वृहद सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक की नेतृत्व में सभी महाप्रबंधगण, विभागाध्यक्षगण, प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारीगण, कर्मचारी एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जवानों की सहभागिता में यह सफाई अभियान सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकर कौशिक ने, सम्पूर्ण स्वच्छता अपनाने के लिए सभी को आग्रह किया जो की व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वच्छ परिवेश को दर्शाता है। स्वच्छता की कमी के कारण आज भी डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारी से जीवन हानी जैसी दुखद घटना घटित होती है। महात्मा गांधी जी ने उसी दौर में स्वच्छता की महत्व को अनुभव करते हुए सभी को स्वच्छता अपनाने के लिए आग्रह करते थे।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती की उपलक्ष में दिनांक 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आह्वान से दिनांक 1 अक्तूबर को सभी नागरिकों कों देश को स्वच्छ बनाने के लिए 1 घंटा स्वेच्छिक श्रमदान करने की अपील की गई थी। एनटीपीसी लारा द्वारा इस अपील को सफल बनाने के लिए सफाई अभियान की आयोजन किया गया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

