🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी लारा में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

On: October 2, 2023 10:13 AM

एनटीपीसी लारा में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

लारा/रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 154वी जन्म शतवार्षिकी एवं भारत के दूसरी प्रधान मंत्री , भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 119वी जन्म दिवस पर एनटीपीसी लारा परिवार की और से दोनों महानायक कों श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री दिवाकर कौशिक (कार्यकारी निदेशक) द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पण किया गया। उपस्थित कर्मचारियों कोण संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री कौशिक जी ने दोनों महा नायक की जीवन दर्शन पर प्रकास डालते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए उनके आदर्श पर चलने के लिए सभी को आग्रह किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण) श्री रवि शंकर, महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) श्री हृदय मण्डल, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारी, प्रेरिता महिला समिति की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment