🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

3 वर्ष पूर्व गुम युवती को तखतपुर पुलिस ने दुर्ग से किया बरामद

On: October 5, 2023 5:48 PM

गुंम युवती के अचानक मिलने पर परिजनों में छाई खुशी की लहर


बिलासपुर।। वायरलेस न्यूज । तखतपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा निर्देशों का पालन कर तीन साल से गुम युवती को दुर्ग से बरामद करने में सफलता हासिल की है।
बिलासपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2020 में सुभाष नगर निवासी 23 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना परिजन द्वारा थाना तखतपुर में दर्ज कराया गया था। परिजन एवं पुलिस द्वारा गुम युवती की पतासाजी की रही थी, इसी बीच करीबन 02 वर्ष पूर्व युवती के परिजन को नांदघाट थाने से एक जली हुई शव मिलने की सूचना मिला, जिसे युवती के परिजन द्वारा पहचान कर शव को गुम युवती समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

तखतपुर पुलिस द्वारा गुम युवती के प्रकरण को सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। गुम युवती का दुर्ग मे होने की सूचना तखतपुर पुलिस को मिली, तब तखतपुर पुलिस द्वारा तत्परता से गुम युवती के परिजनों को साथ लेकर दुर्ग से गुम युवती को आज दिनांक 05.10.2023 को बरामद किया गया है, जो गुम युवती का अचानक मिलने से परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment