बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) नवरात्रि पर्व पर भाटिया फ्यूल्स के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के ख्याति प्राप्त फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियां शामिल होंगी तथा मुंबई के सिंगर यहां अपनी प्रस्तुति देंगे। पहले दिन 18 अक्टूबर को फिल्म कलाकार ग्रैण्ड मस्ती फेम कायनात अरोरा रास डांडिया में शामिल होने आ रही हैं और शहरवासियों के साथ नवरात्रि पर्व पर डांडिया भी खेलेंगी। 19 अक्टूबर को टी.वी. कलाकार भाभी जी घर पर हैं फेम शुभांगी आत्रे रास डांडिया में शिरकत करेंगी। 20 अक्टूबर को फिल्म अभिनेत्री देसी ब्वायेस फेम चित्रांगदा सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। इस बार भी भाटिया फ्यूल्स के द्वारा नवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले रास डांडिया के लिये जोर शोर से तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के द्वारा रास डांडिया में शामिल होने वाले युवक युवतियों को रास डांडिया के टिप्स भी सिखाये जा रहे हैं। कोरियोग्राफर अंशुमन शर्मा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 18 से 20 तक तीन दिवसीय रास डांडिया शाम 7 बजे से शुरू होगा। जिसमें कपल एवं ग्रुप में युवक युवती रास डांडिया करेंगे। इस आयोजन के लिये मुबई से बालीवुड सिंगर इशान खान, शिल्पी पाॅल और शभान के गीतों से रास डांडिया में शहरवासी झूमेंगे। आयोजन समिति के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में खाने पीने के स्टाल लगाये जा रहे हैं। पार्किंग की सुरक्षित व्यास्था भी की गई है तथा शहरवासियों के लिये इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

