रायपुर। (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को लोग आखिर क्यों जिताएं, इस सवाल का बेहद वजनदार जवाब आया है। लोगों का कहना है, पुरंदर मिश्रा को हम क्यों न जताएं। वे पुरंदर मिश्रा ही तो हैं जो दिखावे के लिए नहीं बल्कि लोगों को दिल से जोड़ना जानते हैं। सुख-दुख की घड़ी में जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने का स्वभाव ही पुरंदर मिश्रा को सबसे अलग साबित करता है। बहरहाल,शराबखोरी इन दिनों रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है और पूरा विश्वास है कि इसका भी निदान सिर्फ पुरंदर मिश्रा ही कर सकते हैं। नशामुक्ति की दिशा में वे लगभग 30 साल से लगातार काम भी कर रहे हैं।
राजधानी रायपुर में विधानसभा चुनाव का रंग तेजी से चढ़ने लगा है। खासकर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बीजेपी के ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’ का नारा गली-गली में बुलंद हो रहा है। इसी क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा से मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई। क्षेत्र में जब शराबखोरी का जिक्र हुआ तो परेशान महिलाओं की आंखें भर आईं। महिलाओ ने बताया, शराब की गंध और प्रभाव ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र की छवि बिगाड़ रखी है। गली-गली में शराब का अवैध धंधा होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में अब तक कोई काम नहीं किया। सबने बस राजनीतिक रोटियां ही सेकीं, इसीलिए अब पुरंदर मिश्रा पर ही भरोसा है कि वे शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ भी बड़ा कदम उठाएंगे और इस समस्या का समाधान निकालेंगे। सरोज साहू ने कहा, इस बार के चुनाव में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होकर रहेगा। इसके लिए महिलाओं ने संकल्प कर लिया है। इसका मुख्य कारण है कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा खुद भी बदलाव का इंतजार कर रही है। जगह-जगह गड्ढे हैं, सड़कें नदारद हैं। अपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।
बताते चलें कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौदहापारा, कुंदरापारा, शक्तिनगर, नेहरा कॉलोनी, त्रिमूर्तिनगर, शीतला कॉलोनी, प्रेम नगर, इंदिरानगर, स्कूलपारा, जागृतिनगर व फोकटपारा में सघन जनसंपर्क किया। वहीं जहां पर भी वे पहुंचे, वहां उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, जनता से मिल रहे स्नेह से मैं अभिभूत हूं। इस स्नेह के लिए मैं हमेशा जनता का ऋणि रहूंगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

