निर्दलीय प्रत्याशी शंकर अग्रवाल की भाजपा मंत्री ने की शिकायत
रायगढ़ :- भाजपा मंत्री विलिस गुप्ता ने आज निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में निर्दलीय प्रत्याशी ऑटो रिक्शा में चुनाव लड़ रहे शंकर लाल अग्रवाल के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।शिकायती पत्र में भाजपा मंत्री ने कहा शंकर लाल अग्रवाल रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक प्रचार करने वाली मंडली के जरिए अपना चुनावी प्रचार कर रहे है।हमारे इष्ट देव महाप्रभु जगन्नाथ आराधना के लिए कीर्तन मंडली भजनों के जरिए धार्मिक आस्था का प्रचार करती है।शंकर लाल अग्रवाल कीर्तन मंडलियों के जरिए अपना चुनावी प्रचार करवा रहे है जिससे हमारी धार्मिक आस्था को चोट पहुंच रही है।निकटवर्ती उड़ीसा राज्य की वजह से छग में स्थित हमारा क्षेत्र भी उड़िया संस्कृति बाहुल्य है। इसका लाभ उठाते हुए भजन मंडली की आड़ मे शंकर लाल अग्रवाल के जरिए रायगढ़ विधानसभा में जगह-जगह धार्मिक आयोजन करवाने के नाम पर वोट मांगने का काम धडल्ले से किया जा रहा है। भाजपा नेता ने इसे आदर्श आचार संहिता के कंडीका तीन के तहत चुनाव आचार संहिता का उलंघन बताते हुए विधि सम्मत कार्यवाही की मांग की है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

