ओपी ने व्यापारियों की मांगों की किया घोषणा पत्र में शामिल :- गोपी सिंह ठाकुर
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री गोपी सिंह ठाकुर ने ओपी चौधरी द्वारा रायगढ़ के लिए बनाए गए घोषणा पत्र में शामिल मुद्दो को रायगढ़ के व्यापारियों के हित में बताया।रायगढ़ में व्यापारी हितो के लिए ऐसे मुद्दो को शामिल किया गया है जो रायगढ़ के व्यापार जगत के लिए मिल के पत्थर साबित होंगे। कैट महामंत्री गोपी सिंह ने कहा संस्था समय समय पर व्यापारी संगठन व्यापारी हितो के लिए अपनी मांगो को राजनैतिक दलों सहित प्रशासन के समक्ष रखती है ताकि व्यपारी हितो से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जा सके। रायगढ़ में यातायात जाम की समस्या लंबे समय से है और इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। यातायात की समस्या के निजात के पाने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ओपी चौधरी ने अपने घोषणा पत्र में यातायात व्यवस्था की बेहतरीन करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। वही शहर के हृदय स्थल में मौजूद संजय कॉम्प्लेक्स को व्यवस्थित किया जाना भी आवश्यक था।
संजय कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सब्जी बाजार के रूप में विकसित किए जाने की बहु प्रतीक्षित मांग को भी ओपी चौधरी ने अपने घोषणा पत्र में प्राथमिकता से शामिल किया जाना स्वागतेय है। ट्रांसपोर्ट नगर के जीर्णोद्धार से भीं व्यापार बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
ट्रांसपोर्ट नगर के जीर्णोद्धार की मांग को भी घोषणा पत्र में प्राथमिकता से शामिल किया जाना सराहनीय है। व्यापारी जगत लंबे समय से नया रायगढ़ की कल्पना करता रहा है।ओपी चौधरी ने नया रायगढ़ की कल्पना को साकार रूप देने शहर की साइंटिफिक प्लानिंग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।भ्रष्टाचार मुक्त व्यवसाय की कल्पना व्यापारी जगत के लिए आवश्यक है। पहली बार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवसाय की कल्पना को
घोषणा पत्र में शामिल किए जाने से व्यपारियो के हौसले बुलंद हुए है। इस घोषणा को शामिल किए जाने व्यापारी भाइयों का राजनीति के प्रति भरोसा उत्पन्न हुआ है। रियायती दर पर होलसेल मार्केट की ज़रूरत भी समय की मांग रही है। ओपी चौधरी द्वारा की इस मांग को अपनी घोषणा में शामिल किए जाने से होलसेल मार्केट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। आए दिन दुर्घटनाओं की वजह से व्यापारी बंधुओ सहित आम जनता के जीवन को खतरा बना हुआ है फोर लेन सड़क के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओ में कमी आयेगी।रिंग रोड सहित घरघोड़ा तक फोर लेन सड़क का निर्माण का निर्णय ओपी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाना स्वागतेय कदम है। कैट के महामंत्री गोपी सिंह ठाकुर ने व्यापारी समुदाय से जुड़ी मांगों को शामिल किए जाने का स्वागत किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

