सरिया की नुक्कड़ सभा में हर गरीब को पक्के मकान का वादा
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज) चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आज ओपी चौधरी ने सरिया की नुक्कड़ सभा में कहा सरिया वासियों को रायगढ़ जिले में शामिल कराना पहली प्राथमिकता है। मोदी जी की गारंटी के बाद भाजपा के पक्ष की हवा सुनामी में बदल गई है। भाजपा की जीत के साथ ही मोदी की गारंटी लाभ महिलाओ किसानो युवाओं को मिलना शुरू हो जाएगा। महिलाओ को हर माह एक हजार रूपए किसानो का धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रुपए की दर से खरीदा जायेगा। मोदी की डबल इंजन के सरकार की ताकत बताते हुए ओपी ने कहा किसानो के धान के पैसे एक मुश्त दिए जायेंगे वही भूपेश की सरकार का इंजन कमजोर है इसलिए किसानो के चार किश्तों में पैसा दिया जा रहा है। बेटी के जन्म लेने पर 1.50 लाख रूपए निवेश की गारंटी मोदी सरकार ने दी है। गरीबों के पक्के मकान को लेकर ओपी ने एक चाबी दिखाते हुए पूछा यह चाबी किसकी है । ओपी ने बताया कमल के निशान पर आपका एक वोट आपके एक मकान की चाबी है। मोदी जी के सभा में किए गए रिकॉर्डिंग को भी उन्होंने सुनाया जिसमे मोदी जी ने वादा किया है कि सरकार बनने के बाद केबिनेट की पहली बैठक में गरीबों के आवास की फाइल में हस्ताक्षर होंगे। ऐसे गरीब जो भूमि हीन है उन्हे दस हजार रुपए सालाना देने की गारंटी मोदी सरकार ने दी है। सब गरीबों का पक्का मकान मोदी की सबसे बड़ी गारंटी है। नुक्कड़ सभा में मोजूद लोगो को ओपी ने इस बात के लिए भी आश्वस्त किया कि सरकारी रिकार्ड में दर्ज छोटे झाड़ का जंगल को बदल कर आबादी वाले पट्टे जारी किए जा सकते है। सरिया वासियों को पट्टा दिलवा कर उनके आवास का काम कराया जाएगा। सरिया क्षेत्र में कार्यालय खोला जाएगा ताकि आम जनता को अपनी समस्या के लिए मुख्यालय तक आकर अपना समय व्यर्थ में नही गंवाना पड़े।लोक तंत्र की चाबी जनता के हाथो में होती है।आपका वोट ही गरीबों के आवास की चाबी बनेगा।ओपी ने डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए जनता से कमल छाप में बटन दबाने का अनुरोध करते हुए आशीर्वाद मांगा। राजनीति में आने का उद्देश्य बताते बताए हुए कहा पंचायत स्तर पर चल रहे भ्रष्टाचार की वजह से विकास कार्य बाधित हुआ है। उनकी जीत के बाद पंचायत स्तर पर घूसखोरी खत्म होगी। इस दौरान क्षेत्र में वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्रही नगर पंचायत रानू स्वर्णकार सहित मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सरिया वासियों को रायगढ़ जिले में शामिल कराना पहली प्राथमिकता:ओपी
सरिया क्षेत्र के 31 ग्राम पंचायतों के तहत 59 बूथ के ग्राम वासी रायगढ़ जिला में रहना चाहते है। उनकी उम्मीद पूरी नही पाई। सरिया अंचल वासियों को रायगढ़ जिले में लाने की बात भी ओपी चौधरी ने कही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

