🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

90 विधानसभाओं में वोटिंग परसेंटेज के मामले में रायगढ़ की तीन विधानसभा टॉप टेन में

On: November 18, 2023 5:37 PM

रायगढ़ में मतदाताओं ने की बंपर वोटिंग

खरसिया तीसरे, धरमजयगढ़ पांचवें और लैलूंगा है छठे स्थान पर

प्रदेश के 33 जिलों में रायगढ़ रहा दूसरे पायदान पर

रायगढ़ जिले में हुआ 83.97 प्रतिशत मतदान, 76.31 रहा प्रदेश का मतदान प्रतिशत

रायगढ़ जिले में प्रदेश औसत से 7.66 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान

रायगढ़, 18 नवंबर 2023/ 17 नवंबर को रायगढ़ जिले में हुए वोटिंग में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रायगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में लोगों ने मतदान के प्रति जागरूकता और सजगता का परिचय देते हुए बंपर वोटिंग की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्रदेश के 90 विधानसभाओं के जारी आंकड़े के मुताबिक रायगढ़ जिले की तीन विधानसभाओं ने वोटिंग परसेंटेज के मामले में टॉप टेन में जगह बनाई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की खरसिया विधानसभा 86.67 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं धरमजयगढ़ 86 प्रतिशत के साथ पांचवें और लैलूंगा 85.52 प्रतिशत के साथ छठवें स्थान पर रहा।जिलों के आंकड़े देखें तो प्रदेश के 33 जिलों में रायगढ़ ओवर ऑल वोटिंग में दूसरे स्थान पर रहा। रायगढ़ जिले की चार विधानसभाओं को मिलाकर कुल 83.97 प्रतिशत वोटिंग परसेंटेज रहा। यह प्रदेश के औसत मतदान 76.31 प्रतिशत से 7.66 प्रतिशत अधिक है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment