● ग्राम सम्बलपुरी में चरित्र शंका पर पति ने पत्नी की हत्या, चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….
*रायगढ़* । कल दिनांक 16.11.2023 के दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को ग्राम सम्बलपुरी से गांव के कोसाबाडी पीछे जंगल के पगडंडी में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिला । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव की शारदा खडिया पति कीर्तन खडिया उम्र 35 वर्ष का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शारदा और उसके पति कीर्तन खडिया के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था, झगडा बढा तो कीर्तन खडिया अपने पास रखे लोहे के फावडा से शारदा खडिया के सिर में मारकर उसकी हत्या कर भाग गया है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मौके पर शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी । घटना के संबंध में रिपोर्ट करता निराकार रठिया के रिपोर्ट पर आरोपी कीर्तन खडिया पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में लिया गया । आरोपी कीर्तन खडिया के संबंध में जानकारी मिली कि वह चोरी के मामले में जेल में था, करीब दो माह पहले बाहर आया है । गांव आने के बाद से कीर्तन उसकी पत्नी पर चरित्र शंका कर झगड़ा विवाद करता था और झगड़ा विवाद में उसकी हत्या किया है । फरार आरोपी कीर्तन खडिया के आज सुबह गोपालपुर में देखे जाने की सूचना पर तत्काल टीआई प्रशांत राव स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा चरित्र शंका पर उसकी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फवड़ा, घटना समय पहने कपड़े (खून लगे) तथा घटनास्थल के पास से महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित जप्त किया गया है । आरोपी कीर्तन खडिया पिता जयमंगल खडिया उम्र करीब 31 वर्ष साकिन सम्बलपुरी थाना चक्रधरनग जिला रायगढ को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, उप निरीक्षक जी.एल. साहू, प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, आरक्षक सुशील यादव की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

