विधानसभा आम निर्वाचन-2023
मतदान पश्चात देर रात तक चलता रहा मशीनों को जमा करने का सिलसिला
स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात
3 दिसम्बर को होगी मतगणना
रायगढ़, 18 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दूसरे चरण में 17 नवम्बर को जिले के 4 विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात देर रात तक गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज परिसर में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के जमा करने का सिलसिला चलता रहा। तत्पश्चात आज चारों विधानसभाओं के मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक आईएएस डॉ.रूपांजलि कार्तिक, सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री ससीम कुमार बरई, सामान्य प्रेक्षक आईएएस श्री सी.एन.लोंगफाई, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ के लिए विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज रायगढ़ में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहीं स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। सभी विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम सुरक्षा हेतु दरवाजे पर सुरक्षा बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग हेतु कक्ष बनाए गए है। जहां से सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।
3 दिसम्बर को होगी मतगणना
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत 17 नवम्बर को हुए मतदान के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। जो आगामी 3 दिसम्बर को चारों विधानसभाओं के लिए मतगणना की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

