🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चेकिंग के दौरान फिर पकडाया ओखा-शालीमार एक्स. का पेंट्रीकार मैनेजर
पहले भी हो चुका है गिरफतार

On: November 21, 2023 5:16 PM

चेकिंग के दौरान फिर पकडाया ओखा-शालीमार एक्स. का पेंट्रीकार मैनेजर
पहले भी हो चुका है गिरफतार


बिलासपुर। वायरलेस न्यूज l प्रभारी अपराध गुप्तचर शाखा एवं रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा स्टाफ के साथ गाडी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस के पेंट्रीकार को चेक करने पर उसमें 04 नग गैस सिलेंडर एवं चुल्हा पाये जाने तथा गाडी के पेंट्री मैनेजर दिनेश यादव द्वारा अनाधिकृत रूप से ज्नवलनशील सामाग्री रखने के आरोप में रेलवे अधिनियम की धारा 153,164 के तहत गिरफतार कर कार्यवाही की गई है। रेलवे सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा यात्री गाडियों में ज्वलनशील/विस्फोटक सामानों के परिवहन की रोकथाम हेतु यात्रियों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुये रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म तथा गाडियों के पेंट्रीकार की गहन चेकिंग की जा रही ह। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान दिनांक 20.11.23 को प्रभारी अपराध गुप्तचर शाखा एवं रेसुब पोस्ट बिलासपुर द्वारा स्टाफ के साथ गाडी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस के पेंट्रीकार को चेक करने पर उसमें 04 नग गैस सिलेंडर एवं चुल्हा पाये जाने तथा गाडी के पेंट्री मैनेजर दिनेश यादव द्वारा अनाधिकृत रूप से ज्नवलनशील सामाग्री रखने के आरोप में रेलवे अधिनियम की धारा 153,164 के तहत गिरफतार कर कार्यवाही की गई है।
रेसुब बिलासपुर द्वारा दिनांक 30.10.23 को भी चेकिंग के दौरान गाडी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में एक नग गैस सिलेंडर पाए जाने पर इसी पेंट्री मैनेजर के विरूद्व धारा 164 रेल अधि0 के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment